फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे रह रहा मुकेश का परिवार

विज्ञापन
कुसमरा के गांव जवापुर में कच्चे मकान के बाहर खड़े लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा। विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत जवापुर निवासी मुकेश वाल्मीकि का परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहा है। उनके पास रहने के लिए घर ही नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने डीएम से आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जवापुर निवासी मुकेश वाल्मीकि परिवार का भरण-पोषण मेहनत मजदूरी से कर रहा है। कुछ साल पहले मुकेश का कच्चा मकान गिर गया था, तभी से परिवार खुले आसमान के नीचे रह रहा है। मुकेश को आज तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला। न तो प्रधानमंत्री आवास मिला और न ही मनरेगा में काम मिला। मुकेश ने बताया कि आवास के लिए प्रधान से कई बार कहा, लेकिन वह 20 हजार रुपये मांग कर रहे हैं।
रुपये न होने के कारण उसे आवास नहीं मिल सका। इसके बाद सरकारी कार्यालयों के भी चक्कर लगाए, लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। अब उन्होंने डीएम से आवास दिलाने की मांग की है। जब इस बारे में प्रधान प्रतिनिधि सरमन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुकेश को आवास दिलाने के लिए आवेदन किया जा चुका है, रुपये मांगने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें