फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक बेहतर बनाई जाएंगी - प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
कासगंज में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शारदा देवी कन्या डिग्री कालेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान विभाग के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही है। हर व्यक्ति को इलाज और दवाएं मिलें यह सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा शारदा देवी जौहरी कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मना रही है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, विकास एवं औद्योगिक विकास व पर्यावरण, जलसंचयन आदि सभी शासन की प्राथमिकताएं हैं। इन पर मजबूती से काम किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में सांसद राजवीर सिंह, भाजपा ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने भी भाजपा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। शिविर में 245 मरीजों का पंजीकरण हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दीं।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, एसडीएम ललित कुमार, डा. अविनाश, स्वास्थ्य समन्वयक मोहम्मद युसूफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें