वीरेंद्र कुमार कुशवाहा की फाइल फोटो
- फोटो : Agra Dehat
किरावली। ककुआ, इटौरा में शनिवार की सुबह पांच बजे वाहन का इंतजार कर रहे होटलकर्मी वीरेंद्र कुशवाह (21) की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। थाना मलपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र कुशवाह निवासी ककुआ होटल में काम करता था। वीरेंद्र की ड्यूटी रात में थी। वह सुबह 5:00 बजे रोहता जाने के लिए होटल के बाहर ऑटो का इंतजार कर रहा था, तभी राजस्थान की ओर से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी मलपुरा अरुण कुमार बालियान ने बताया ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्याज से भरा ट्रक राजस्थान से दिल्ली की ओर जा रहा था। चालक फरार है। ट्रक के नंबर के आधार पर ट्रक के मालिक से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद