फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने शुरू किया नए आलू के बीज का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उद्यान विभाग ने नए आलू के बीज का वितरण शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग स्थित कार्यालय से किसानों की मांग के आधार पर आलू का वितरण किया गया। जल्द ही और बीज मंगाया जाएगा।
विज्ञापन

आलू की गुणवत्ता और उत्पादन सुधारने के लिए उद्यान विभाग द्वारा आलू का नया फाउंडेशन बीज उपलब्ध कराया जाता है। इस बार 1800 क्विंटल आलू का नया बीज उद्यान विभाग को आवंटित किया गया है। पहले खेप के रूप में लखनऊ के राजकीय शीतगृह से 400 बोरी आलू जिले को उपलब्ध कराया गया है। इसमें कुफरी बहार प्रजाति के 142 बोरी और कुफरी चिप्सोना प्रजाति की 258 बोरी उपलब्ध कराई गई हैं। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय पर स्थित गोदाम पर ही इसका भंडारण किया गया है। आलू आने के बाद इसका वितरण भी शुरू हो गया है। किसानों की मांग के अनुसार आलू का वितरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दिन भर वितरण का कार्य जारी रहा। जल्द ही लखनऊ और मेरठ से नए आलू के बीज की अन्य प्रजातियां उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला उद्यान अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उपलब्धता के अनुसार किसानों को आलू के नए बीज का आवंटन किया जा रहा है। जल्द ही आलू का और बीज आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें