फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा दिल्ली हाईवे पर सुबह-सुबह भीषण हादसा, पिता और दो बच्चों की मौत; पत्नी की हालत गंभीर

Mon, 03 Jun 2024 11:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा दिल्ली हाईवे पर थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अरसेना के समीप सुबह हुए हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि महिला और उसकी दो बेटियां घायल हैं। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रुनकता के पास हाईवे के अरसेना कट पर सोमवार सुबह 4:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को रौंद दिया। भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पत्नी और दो बच्चे घायल हैं। ऑटो में चालक के चार बच्चे और पत्नी सहित छह लोग सवार थे। दिल्ली से ऑटो मैनपुरी जा रहा था। मैनपुरी में ऑटो चालक की ससुराल है।
विज्ञापन


दिल्ली के लक्ष्मी पार्क रहने वाले निलेश कुमार ऑटो चालक हैं। वह अपनी पत्नी सुधा और चार बच्चों के साथ सोमवार रात को दिल्ली से निकले थे। सिकंदरा क्षेत्र में रुनकता के पास सुबह 4:30 बजे अरसेना कट पहुंचे। इसी दौरान कट से निकली ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो का पिछला हिस्सा कुचल गया।
 

लोगों ने ऑटो में सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 41 वर्षीय नीलेश, उनके 12 वर्षीय पुत्र हर्ष और 9 वर्ष की बेटी गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। एक बेटा, बेटी और पत्नी सुधा गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को एसएन की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर व ट्रॉली को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ससुराल जा रहा था चालकचालक का पूरा परिवार उसके ऑटो में सवार था। मैनपुरी में उसकी ससुराल है। गर्मियों की छुट्टी के लिए बच्चों को पत्नी सहित ससुराल छोड़ने जा रहा था। पुलिस का कहना है कि सुबह ऑटो चालक की झपकी लगने से हादसा हुआ। हाईवे पर ऑटो का सफर जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें