इस दौरान हाईवे किनारे सुबह-सुबह टहलने के लिए निकले तीन लोग दब गए। वहीं चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायलों को उपचार के लिए जब तक अस्पताल भेजा जाता, तब तक चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मैक्स गाड़ी का परिचालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें - UP: जाको राखे साइयां...आकाशीय बिजली गिरने से छह बकरियां मरीं, जल गया पेड़; 12 साल के लड़के को खरोंच तक न आई
रफ्तार ने ली जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैक्स गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी इतनी तेजी से पलटी कि सड़क किनारे बैठे लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला।
ये भी पढ़ें - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे: ट्रक में पीछे से टकराई डबल डेकर बस, यात्रियों में मची चीख पुकार; 20 घायल
इनकी हुई मौत
हादसे में शाहदरा निवासी 65 वर्षीय राजेश पुत्र लाखन सिंह, 60 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बुद्धराम, 63 वर्षीय हरीबाबू पुत्र स्व. धुरीलाल, वहीं गाड़ी चालक कृष्णा की मौत हो गई। वहीं गाड़ी का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें - खौफनाक तस्वीरें: पैर रखते ही फट गई सड़क, जमीन में समाया युवक एक घंटे तड़पता रहा; ऐसे बची जान
मौके पर पहुंचे अधिकारी
आगरा में सुबह-सुबह हुए भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर एसीपी हेमंत कुमार पहुंच गए। इस दौरान हादसा स्थल पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।