फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक और फॉर्च्यूनर में भीषण टक्कर, युवक और उसके साले की पत्नी की मौत; दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा

Thu, 22 Feb 2024 05:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सिकंदरा हाईवे पर ट्रक और फॉर्च्यूनर के बीच भीषण टक्कर हुई। हादसे में कार सवार जीजा-सरेज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रक और फॉर्च्यूनर कार में भीषण भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार रात करीब बारह बजे की है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मथुरा के थाना फरह के गांव रांची बांगर निवासी सतीश अपने साले की पत्नी सीमा को फॉर्च्यूनर कार से आगरा दवा दिलवाने जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे। सिकंदरा हाईवे पर अरसेना कट पर आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने यू-टर्न लिया। उसी समय कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल का टैंक टूटकर गिर गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार सवार कार में फंसे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, जिनमें कप्तान सिंह उम्र 50 वर्ष और सीमा उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। महादेवी, सोनू व सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज रुनकता केपी सिंह ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम व घायलों को अस्पताल भेजा है। ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें