फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिता ने डांटा तो आठ साल की मासूम ने छोड़ा घर, मौसी के साथ लखनऊ में मिली; पुलिस लाई वापस

Thu, 22 Feb 2024 04:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पिता की डांट के बाद आठ साल की मासूम बच्ची ने घर छोड़ दिया। वो अपनी मौसी के साथ घर से निकल गई। मौसी की उम्र भी महज 14 साल है। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों  को लखनऊ से बरामद कर लिया। 
 
विज्ञापन
जसराना थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के ईंट भट्टा पर कार्य करने वाले श्रमिक ने पुलिस को अपनी बेटी और साली के लापता होने की सूचना दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर 24 घंटे के अंदर दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरियों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार जसराना के मुस्तफाबाद रोड पर मौजूद ईंट भट्टा पर कार्य करता है। 20 फरवरी की शाम श्रमिक की आठ वर्ष की पुत्री और 14 वर्ष की साली घर से कहीं चली गई। श्रमिक ने दोनों को तलाशने का प्रयास किया। नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को बुधवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

 पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाशने का प्रयास किया तो किशोरियों के लखनऊ में होने की जानकारी मिली। परिजनों को साथ लेकर पुलिस लखनऊ पहुंची और दोनों किशोरियों को बरामद कर पुलिस थाना लेकर आई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों को बरामद कर लिया है। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर ट्रेन में बैठकर लखनऊ पहुंच गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें