फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की सलाह: कोरोना संक्रमण से घबराएं नहीं, होम आइसोलेशन में भी इलाज संभव है

Wed, 28 Apr 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के प्रसिद्ध होम्यापैथिक चिकित्सक डॉ. पार्थसारथी का कहना है कि मन के अंदर दहशत नहीं होना चाहिए, तभी कोरोना से जीत सकते हैं 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के इस दौर में कुछ सावधानी बरतने की खास तौर पर जरूरत है। प्रसिद्ध होम्यापैथिक चिकित्सक डॉ. पार्थसारथी का कहना है कि संक्रमण से बचाव के उपाय करें, पौष्टिक आहार ग्रहण करें और डॉक्टर की सलाह से दवा लें। 

विज्ञापन


अस्पताल में बेड नहीं मिले तो होम आइसोलेशन में भी इलाज कर सकते हैं। एलोपैथी दवा के साथ होम्योपैथी दवा भी प्रयोग में लाई जा सकती है। संक्रमण के लक्षण प्रतीत हों तो जांच (आरटी पीसीआर टेस्ट) कराएं। शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को मापते रहना चाहिए। ऑक्सीजन 93 से कम है तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। 

गायत्री मंत्री का उच्चारण करें
डॉ. पार्थसारथी की सलाह है कि बीमार हो जाएं तो भी मन के अंदर यह भाव नहीं लाना चाहिए कि अब क्या होगा मैं तो संक्रमित हो गया हूं। रोजाना सुबह गायत्री मंत्र का उच्चारण करें। ओम की ध्वनि के वाइब्रेशन से भी हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है। वायरस हमारी इम्यूनिटी के कम होने का इंतजार करता है जैसे ही इम्यूनिटी का स्तर डगमगा जाता है यह हमला कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य लक्षण हैं
खांसी-जुकाम, बुखार, गले में खराश, जी मिचलाना, उल्टी आना, चक्कर आना या डायरिया।

ये करें
- सुबह 7:00 से 9:00 के बीच कम से कम आधा से 1 घंटे धूप लें।
- फेफड़ों की कसरत करें, खुली हवा में जाकर लंबी-लंबी गहरी सांसें लें और छोड़ें।
- अदरक, तुलसी, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, गुड़, शहद मिलाकर काढ़ा बनाकर पीएं।
- रोज ताजा और पौष्टिक भोजन करें, खाली पेट बिल्कुल न रहें।
- शुगर के मरीज खास ख्याल रखें, अपनी शुगर को नियंत्रित रखें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें