फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पुलिस पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; मुखबिर की सूचना पर आया पकड़ में

Sun, 24 Mar 2024 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। उसके दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
 
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में पुलिस पर हमले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर अब्दुल फजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर से पुलिस को उसके बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम ने उसका घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में हिस्ट्रीशीटर का उपचार भी कराया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


 एका पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मुस्तफाबाद से खेड़िया की तरफ जा रहा है। नगला गजू से पहले रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर फायर कर दिया। इसके पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस एक  खोखा एक तमंचे में मिस कारतूस बरामद किया गया है।  एका थाना अध्यक्ष के साथ एसओजी एवं सर्विलांस प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। इससे पहले दो आरोपी वसीम और पिंटोली को 1 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। क्षेत्राधिकार जसराना श्यामजीत प्रमिला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी गोकश हैं। एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पर हमला करने का आरोपी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें