फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम: आप भी बनें अमर उजाला के अभियान का हिस्सा, अपनी प्रविष्टि इस नंबर पर भेजें

Sun, 08 Aug 2021 10:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

  • गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए व्हाट्सएप नंबर 7617566170 पर प्रविष्टि भेजें
  • हिंदी भाषा से लगाव और इसमें अपनी पकड़ को प्रदर्शित करने का मौका
विज्ञापन
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान का हिस्सा आप भी बन सकते हैं। अभियान के तहत हिंदी दिवस (14 सितंबर) के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आप भी इससे जुड़कर हिंदी भाषा के प्रति अपने लगाव और इसमें अपनी पकड़ को प्रदर्शित कर सकते हैं। अपनी रुचि की गतिविधि का हिस्सा बनने के लिए व्हाट्स एप नंबर 7617566170 पर अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं। 

विज्ञापन


खबर लिखकर भेजें : इसमें आपको अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी समस्या पर आधारित खबर हिंदी में लिखकर फोटो के साथ व्हाट्स एप नंबर पर भेजनी होगी। चयनित खबर को अमर उजाला में भेजने वालों के नाम से प्रकाशित किया जाएगा। 

मेरी भाषा, मेरे शब्द : सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ने के साथ हिंदी के शब्दों का प्रचलन बढ़ रहा है। युवा इस मंच पर बातचीत के लिए हिंदी के कुछ विशेष शब्दों और अपने मुहावरों का इस्तेमाल कर हैं। व्हाट्स एप नंबर पर आप ऐसे शब्दों और मुहावरों को साझा कर सकते हैं। चयनित शब्दों व मुहावरों को भी अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा।  
विज्ञापन


हिंदी की पुस्तक पढ़ें, अनुभव साझा करें : आपको अपनी रुचि की कोई हिंदी की पुस्तक पढ़नी है। उसका अनुभव हिंदी में लिखकर व्हाट्स एप नंबर पर भेजना होगा। पुस्तक के किस प्रसंग ने आपको सर्वाधिक प्रेरित किया और क्यों? यह भी बताना है। पुस्तक पढ़ते हुए अपनी सेल्फी भी भेजें। चयनित को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें