फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: BJP सांसद रामशंकर कठेरिया की दो साल की सजा पर सुनवाई आज, जिला जज की कोर्ट में होगी बहस

Mon, 11 Sep 2023 08:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में सांसद ने जिला न्यायालय में अपील की थी। इस मामले में आज फिर सुनवाई है। 
 
विज्ञापन
BJP सांसद रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में टोरेंट अधिकारी से मारपीट एवं बलवा करने के मामले में भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया दोषी पाए गए। कोर्ट ने उन्हें दो वर्ष कारवास की सजा सुनाई थी। इस केस में अपील पर सोमवार को जिला जज विवेक संगल की कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में अभियोजन और प्रतिवादी पक्ष की ओर से बहस की जाएगी।
विज्ञापन



 

टोरंट पावर अधिकारी से मारपीट और बलवे के मामले में सांसद रामशंकर कठेरिया दोषी पाए गए थे। 5 अगस्त को स्पेशल जज (एमपी-एमएलए) अर्जुन की कोर्ट ने सांसद को दो साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में सांसद ने जिला जज के न्यायालय में अपील की, जहां से उन्हें राहत मिल गई थी। दो साल की सजा का आदेश अगली सुनवाई तक के लिए निलंबित कर दिया था। अगली सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तारीख दी गई थी। सांसद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विजय आहूजा ने बताया कि मामले में बहस की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP: घोसी सीट क्यों हारी भाजपा? पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताई ये वजह; बोले- अखिलेश करें अपनी समीक्षा

 
विज्ञापन

यह था मामला

हरीपर्वत क्षेत्र स्थित साकेत माल में टोरंट के सतर्कता कार्यालय (विद्युत चोरी निवारण कार्यालय) पर 16 नवंबर 2011 को पूर्व एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष एवं वर्तमान में इटावा से सांसद रामशंकर कठेरिया पहुंचे थे। उनके साथ करीब 10-15 समर्थक भी थे। मैनेजर भावेश रसिकलाल शाह बिजली चोरी से संबंधित मामलों की सुनवाई एवं निस्तारण कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई थी। भावेश की तहरीर में सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट और बलवे की धारा में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सांसद के खिलाफ आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया था।

ये भी पढ़ें - घर में थी चाचा की लाश: रात 2 बजे भतीजी को न जाने क्या हुआ, अकेली गई तालाब के पास; सुबह ऐसा हाल हुआ कांप गए लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें