गर्मी से आगरावासियों को अभी पांच दिन और राहत नहीं मिलने वाली। हालांकि शनिवार के बाद रविवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। माैसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, 3 मई को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में आई गिरावट
रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री पर रहा। इसमें 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। यह 25.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.3 सेल्सियस था। इसमें रविवार को जहां 2.1 की वृद्धि दर्ज की गई।
मई के पहले सप्ताह में बारिश के आसार
माैसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अप्रैल में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि मई के पहले सप्ताह में बारिश की उम्मीद है। रविवार को सुबह से ही माैसम स्थिर रहा। दोपहर में धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को गर्मी से कुछ राहत मिली। माैसम विभाग के मुताबिक, 28 से 30 अप्रैल, 1 और 2 मई तक तापमान में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।