फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग, आतंकी हमले का जताया ऐसे विरोध; दाैड़ती हुई पहुंची पुलिस

Mon, 28 Apr 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा है। एक ओर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है तो वहीं इस घटना को अंजाम देने वालों को सबक सिखाने की मांग उठ रही है। पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।
 
विज्ञापन
कासगंज में बिलराम गेट चौराहे पर चिपकाया पाक का झंडा - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा बना हुआ है। वे तरह-तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अपना आक्रोश दिखा रहे हैं। कासगंज में लगातार कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आयोजित करके मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। 
विज्ञापन


 

शनिवार की देर शाम किसी ने बिलराम गेट चौराहे की सड़क पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पाकिस्तान के झंडे पुलिस ने सड़क से हटा दिए।

 

पाकिस्तान का विरोध दर्ज करने के उद्देश्य से ही बिलराम गेट चौराहे की सड़क पर पाकिस्तान का झंडा चिपकाया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने सडक़ पर चिपका झंडा हटवा दिया। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। 

 
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हो गई। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि बिलराम गेट चौराहे की सड़क पर पाकिस्तान का झंडा चिपके होने की सूचना मिली। कोतवाली पुलिस ने सड़क पर चिपका झंडा हटवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें