फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुलफाम ने कहा क्या चाहिए...युवक ने सीने पर सटाई पिस्टल और मार दी गोली, ताज हाई सिक्योरिटी जोन में वारदात

Fri, 25 Apr 2025 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताज के हाई सिक्योरिटी जोन के पास रेस्तरां संचालक के भाई सहित दो लोगों पर हमला किया गया। एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं।

 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और जानकारी देते घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताज के हाई सिक्योरिटी जोन के नजदीक ताजनगरी फेज-1 में बुधवार रात को बदमाशों ने रेस्तरां संचालक के चचेरे भाई की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरी गोली चलाई, जोकि कर्मचारी की गर्दन को रगड़ती हुई निकल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुस्साहसिक वारदात के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


ताजनगरी फेज-1 में गुड़िहाई, ताजगंज के रहने वाले शाहिद अली का शाहिद चिकिन बिरयानी का रेस्तरां है। शाहिद अली के साथ उसके चचेरे भाई गुलफाम (27), मुन्ना, जीशान, सैफ अली भी काम करते हैं। सैफ अली ने बताया कि बुधवार रात को 12 बजे के बाद रेस्तरां बंद करने की तैयारी चल रही थी। वह सभी सामान समेटने में लगे हुए थे। इसी बीच बाइक से आए तीन युवकों ने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर दी। दो युवक रेस्तरां पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें -  UP: देवर के घिनौने इरादे...भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान
विज्ञापन


 
Trending Videos

गुलफाम ने कहा कि क्या चाहिए, रेस्तरां तो बंद हो चुका है। तभी एक युवक ने पिस्टल निकाली और गुलफाम के सीने से सटाकर गोली मार दी। इस पर सैफ चिल्लाया तो दूसरे बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली सैफ की गर्दन को रगड़ती हुई निकल गई। इसके बाद बदमाश बेखौफ अंदाज में बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंची, जहां गुलफाम को मृत घोषित कर दिया, लेकिन पुलिस ने मामले को दबाए रखा। मौत की जानकारी परिजन को कई घंटे बाद मिल सकी। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी, एडीसीपी आदित्य ने ताजगंज थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि हमलावर सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उधर, घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। काफी लोग थाना ताजगंज पहुंचे मगर पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।

ये भी पढ़ें -  Pahalgam Attack: हमले के बाद एक्शन में सरकार, पाकिस्तानी दंपती को आगरा से निकाला; सात हिंदू भी जाएंगे वापस


 

दिन में आए थे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, शाम को हत्या
अमेरिकी उपराष्ट्रपति बुधवार को दिन में आए थे। ताजगंज के आसपास का इलाका सील था। चप्पे चप्पे पर पुलिस थी। पुलिस की सक्रियता और चेकिंग अभियान की पोल कुछ ही घंटे बाद खुल गई। बाइक सवार तीन बदमाश आए और गोलियां मारकर चले गए। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए नाकाबंदी तक नहीं कर सकी। पास में शिल्पग्राम है, जहां से अधिकांश पर्यटकों की आवाजाही रहती है। शिल्पग्राम से ही अधिकांश पर्यटक गोल्फ कार्ट से गुजरते हैं। यहां ताज सुरक्षा पुलिस, ताजगंज पुलिस और पर्यटन पुलिस भी रहती है मगर वारदात ने सुरक्षा इंतजाम की पोल खोल दी।

ये भी पढ़ें -  Weather Alert: रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार गर्मी, 43 डिग्री के ऊपर पहुंचा आगरा में पारा; ये हैं पांच सबसे गर्म शहर


 

बसई चौकी के सामने से भागे हमलावर
 गुलफाम की हत्या करके बदमाश बाइक से फतेहाबाद रोड की ओर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को यहां से भागने के फुटेज मिले। हालांकि ताजमहल जैसे संवेदनशील इलाके के पास होने के बाद भी सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों के चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। बदमाश बसई चौकी से तोरा चौकी होते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक करीब 11 बजे से ही आसपास चक्कर लगाकर रेकी कर रहे थे।

 

पुलिस नहीं कर सकी है मस्जिद में हुए हत्याकांड का खुलासा
ताजमहल के हाई सिक्योरिटी जोन में लकड़हारा मस्जिद में मई 2024 में दिनदहाड़े एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की गुत्थी पुलिस आज तक नहीं सुलझा सकी है। पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा। कई तरह के साक्ष्य जमा किए मगर आज तक हत्याकांड का राज नहीं खुल सका है। ताजमहल के सुरक्षित इलाके से चंद मीटर की दूरी पर ताज नगरी में बुधवार देर रात तीन बदमाशों ने रेस्तरां संचालक के चचेरे भाई के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें