फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में कुत्तों के झुंड ने युवक पर किया हमला, कान काटकर किया अलग...सिर से लेकर पैर तक नोचा

Tue, 18 Jun 2024 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के बलदेव में कुत्तों के झुंड ने युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के नगला मुखरौली में युवक पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


नगला मुखरौली निवासी समुद्र सिंह पुत्र पंजाबी को कुत्तों के झुंड सोमवार रात को घेर लिया। उनके भाई रविंद्र ने बताया कि समुद्र सिंह रोजाना की तरह टहलने गए थे, तभी गांव के आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने समुद्र सिंह के सिर से लेकर पैरों तक नोचा। उनके कान का एक हिस्सा काटकर अलग कर दिया।

इसके अलावा पूरे शरीर पर भी काट लिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भागे। लोगों ने कुत्तों ने झुंड को भगाया। समुद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें