फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए संवेदन शून्य साबित हो रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड जागीर के गांव चौहानपुर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए संवेदन शून्य साबित हो रही है। प्रदेश में अघोषित आपातकाल लागू है। सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है सरकार बनाने के बाद उसे पूरा करती है। कांग्रेस विकास जबकि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करती है। भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है। किसान खाद, बीज, बिजली और पानी के लिए परेशान हैं। सरकार एमसपी पर कानून नहीं बना रही है वह किसान विरोधी है। समाज में नफरत पैदा करना भाजपा का लक्ष्य है। मनोज कुमार शाक्य, शशी प्रभा, शब्बो बेगम, संतोष कुमारी, शोभना, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महाराज सिंह, उमाशंकर, सुरेंद्र शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें