फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पूंछरी के लौठा भरो हमारो भंडार’

Fri, 13 Nov 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचोत्सव में गोवर्धन पूजा शहर में धूमधाम से की गई। प्रमुख मंदिरों और घरों में गोवर्धन की स्थापना करके पूजा की गई। पथवारी, बल्केश्वर, गुदड़ी मंसूर खां, धूलियागंज, जीवनी मंडी, जयपुर हाउस, कमला नगर, सिकंदरा, पश्चिमपुरी सहित शहर में विशाल गोवर्धन महाराज की स्थापना के साथ भजन संध्या आयोजित की गई। घर-घर से गोवर्धन महाराज की जय, पूंछरी के लौठा की जय, जय गोवर्धन, जय बिहारी की जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

पंचोत्सव के चौथे दिन मंदिरों और घरों में गोवर्धन की स्थापना की गई। महिलाओं ने घरों में गोबर के गोवर्धन महाराज की स्थापना करके दूध, चावल और खील-बताशे से पूजन किया। अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया। ‘श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो, पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े दूध की धार’ और गोवर्धन बाबा के जयकारे गूंजते रहे। बल्केश्वर के गंगे गौरी पार्क में 20 फुट के गोवर्धन महाराज सजाए गए, वहीं बेलनगंज में परंपरागत तरीके से पूजा की गई।
कमला नगर में सजी झांकी
अग्रवाल संगठन कमला नगर ने गुरुवार शाम को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट प्रसाद वितरण किया। उपदेहल से निर्मित विशाल गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई। मनमोहक बांके बिहारी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सेवा सदन में सबसे पहले गोवर्धन महाराज की पूजा की गई। पूजन के दौरान प्रदीप अग्रवाल, अशोक गर्ग, अतुल गर्ग, सुनील विकल, अनिल अग्रवाल, एसएस अग्रवाल, सुनील जिंदल, पवन अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल, प्रवीन मित्तल, विदित सिंघल और सुशील अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सनातन धर्म मंदिर , शहजादी मंडी
गोवर्धन महाराज की झांकी सजाने के साथ समाज को संदेश भी दिया। मंदिर में गोवर्धन महाराज के लिए प्रयोग किया गया गोबर यमुना में विसर्जित करने की जगह खाद बनवाने के लिए भेजा जाएगा। यमुना को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए यह कदम उठाया गया। शाम को विशेष फूल बंगला और लाइटिंग की गई। शाम सात बजे गोवर्धन महाराज का वैदिक मंत्रों से पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री और मनोज शास्त्री ने पूजन कराया। उसके बाद अन्नकूट प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान ललित कुकरेजा, सर्वोत्तम सिंह, हेमंत सलूजा, राजन लाल, मक्खन लाल, वासुदेव प्रसाद, जेपी बागला, आशा अग्रवाल ने व्यवस्थाएं संभालीं।
बुर्जी वाला मंदिर, प्रताप नगर
संकट मोचक हनुमान मंदिर में गोवर्धन पूजा पर विशाल फूल बंगला और शृंगार किया गया। शाम को मंदिर पर गिरिराज जी का प्रसाद वितरण और भजन कीर्तन किया गया। मंदिर महंत जगदीश बाबू शर्मा ने पूजा कराई। इस दौरान नरेंद्र पुसरानी, राजकुमार, मनोज, रवि, दीपक अग्रवाल, विजय बंसल, संदीप, रोहित, महावीर मंगल आदि ने गोवर्धन महाराज के जयकारे के साथ परिक्रमा लगाई।
केशवकुंज, प्रताप नगर
श्री खाटू श्याम जी स्वयंसेवक परिवार ने अष्टभुजा मंदिर पार्क में गोवर्धन पूजन और भजन संध्या का आयोजन किया। अन्नकूट भंडारे में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह रहे। क्षेत्रीय पार्षद क्षमा जैन ने गोवर्धन महाराज की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन संध्या के बाद प्रसाद वितरित किया गया। अभय अग्रवाल, अमित, राकेश राठौर, दिनेश सक्सेना, धर्मेंद्र यादव, मनोज चौहान, दीपक जौहरी, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
ट्रांस यमुना कालोनी, बी ब्लॉक
बाल विहार पार्क में गोवर्धन लीला कमेटी ने भव्य गोवर्धन सजाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई और अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भजन संध्या आयोजित की गई। समिति के संरक्षक चंचल गुप्ता और दमन गुप्ता ने बताया कि यमुना में गोवर्धन का विसर्जन नहीं करेंगे। खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। दीपक जैन, आशीष गुप्ता, शिशिर राय, योगेश गुप्ता, नकुल भारद्वाज, जतिन कौशिक आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें