फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दलित बच्चों पर टूटा दबंगों का कहर, स्कूल जाते समय गाड़ी से खींचकर पीटा; लहूलुहान कर हो गए फरार

Wed, 02 Oct 2024 12:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दलित बच्चों पर दबंगों का कहर टूटा। स्कूल जाते समय गाड़ी से खींचकर पीटा। जाति सूचक शब्द बोले। लहूलुहान हो गए तो आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्कूल जा रहे दलित बच्चों को गाड़ी से खींचकर दबंगों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जाति सूचक शब्द भी कहे। पिटाई करने के बाद आरोपी दबंग भाग निकले। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को जानकारी देने के लिए पीड़ित परिवार ने फोन किया, लेकिन फोन नहीं रिसीव हुए।

विज्ञापन


घटना फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के उंदेरा गांव की है। गांव के एक ही परिवार के छह बच्चे फतेहपुर सीकरी स्थित स्कूल में पढ़ने वैन से जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में ही गांव के रघुवीर, भुल्लू, सिंधी ने मिलकर बच्चों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। 

गाड़ी में बैठे एक बच्चे अखिलेश ने विरोध किया। इसके बाद दबंगों ने अखिलेश को खींचकर उसके सिर में जोरदार प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। दबंगों ने तोषी, खुशबू, तृषा, अंशुल, आशीष, विनीत को भी बेरहमी से पीटा। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले।
 

पिटाई से घायल और सहमे बच्चे परिजन के साथ थाने पहुंचे। आरोप है कि यहां भी उन्हें परेशान होना पड़ा। घंटों तक थाने पर बैठाए रखा। एक जनप्रतिनिधि के दवाब में उनके बच्चे का मेडिकल तक नहीं कराया गया। उन पर राजीनामा करने का दवाब बनाया गया। समझौता नहीं करने पर शांतिभंग की कार्रवाई में पाबंद कर जेल भेजने की धमकी भी दी गई।
 
विज्ञापन

एसीपी और थाना प्रभारी का फोन नहीं हुआ रिसीव

इस मामले में प्रतिक्रिया लेने हेतु एसीपी किरावली एवं थाना प्रभारी अछनेरा से उनके फोन पर लगातार प्रयासों के बावजूद बात नहीं हुई। दोनों अधिकारियों का फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें