फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी पर फायरिंग का मामला: फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, इंजन पर गोली का निशान नहीं

Sat, 06 Feb 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मालगाड़ी पर हमले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समर्पित मालवहन गलियारा (डीएफसी) से गुजर रही मालगाड़ी पर हुई फायरिंग को लेकर शुक्रवार को एसपी रेलवे ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटना क्षेत्र का निरीक्षण किया। फोरेंसिक जांच में ट्रेन के इंजन पर मिला निशान गोली का नहीं पाया गया है। 
विज्ञापन


न्यू खुर्जा रेलवे स्टेशन से न्यू टूंडला होते हुए भाऊपुर रेलवे स्टेशन जा रही लांगहॉल मालगाड़ी पर गुरुवार को मितावली और टूंडला के मध्य (मील का पत्थर संख्या 733/30) अज्ञात हमलावरों ने लोको पायलट पर बायीं ओर से फायरिंग कर दी थी। हमले में टूंडला हैड क्वार्टर के लोको पायलट मानसिंह मीणा और असिस्टेंट लोको पायलट शशि रंजन बाल-बाल बचे थे।

आगरा: डीएफसीसी ट्रैक पर दौड़ रही मालगाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे चालक, इंजन में लगी गोली
विज्ञापन


चालक की शिकायत पर स्टेशन अधीक्षक ने एत्मादपुर थाने में तहरीर दी थी। हालांकि कानपुर में हुई इंजन की फोरेंसिक जांच में इंजन पर निशान गोली के न होकर पत्थर और अन्य भारी वस्तु से लगना पाया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एसपी रेलवे मोहम्मद मुस्ताक, एसपी ग्रामीण आगरा सत्यजीत गुप्ता, सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह, सीओ जीआरपी हरिश्चंद्र घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

इसके बाद वे नजदीक के ही गांव बिहारीपुर पहुंचे। घटना को लेकर उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने फायरिंग की आवाज सुनने या देखने से इनकार किया है। एसपी रेलवे ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर रेलवे के नियमों की जानकारी दी और ट्रैक से दूर रहने को कहा। 

वारदात की जांच चल रही है। लोको पायलट की शिकायत पर एत्मादपुर पुलिस को शिकायत पत्र दिया गया है। अंशु शर्मा, अधीक्षक न्यू टूंडला स्टेशन।

एत्मादपुर (आगरा) में पुलिस को गोली चलने का प्रमाण नहीं मिला है। इस कारण अभी सामान्य शिकायत की गई है। घटना की जांच जारी है। - प्रमोद कुमार, सुरक्षा अधिकारी, डीएफसी कॉरपोरेशन नई दिल्ली।

 कानपुर में लोको पायलट की कैब का निरीक्षण फोरेंसिक टीम ने किया है। जांच रिपोर्ट में गोली लगने की बात सामने नहीं आयी है। - अजीत कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें