फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: सरकारी अस्पताल के बाहर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, महिलाओं ने कराया प्रसव

Sat, 06 Feb 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रसूता का प्रसव कराने के दौरान का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के कस्बा पाढ़म स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर जमीन पर गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ महिलाओं ने गर्भवती का प्रसव कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो बुधवार का बताया गया है। वीडियो बनाने वाला एंबुलेंस चालकों पर रुपए मांगने के साथ ही अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहा है। 

विज्ञापन


वायरल हुए वीडियो में कुछ महिलाएं अस्पताल के बाहर गर्भवती को घेरे खड़ी हैं। पास में ही दो सरकारी एंबुलेंस खड़ी हैं। वीडियो बनाने वाला बता रहा है कि अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर है और नहीं कोई स्टाफ। एंबुलेंस चालकों पर भी रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है। 

जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढ़म निवासी पूरन सिंह गर्भवती पत्नी मीना को परिजनों के साथ सरकारी अस्पताल लेकर आया था। अस्पताल में मौजूद एएनएम सुशीला चौहान ने उसे रक्त की कमी बताकर रेफर कर दिया। जसराना आने के लिए वाहन का इंतजार करने के लिए महिला जमीन पर ही लेट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई प्रसव पीड़ा के चलते एएनएम ने महिलाओं की मदद से अस्पताल के बाहर ही प्रसव कराया। सामान्य डिलीवरी होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। मीना ने बेटे को जन्म दिया है। उसके परिवार के लोगों ने कहा कि अस्पताल में स्टाफ नहीं था। एएनएन ने प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 
 
रक्त की कमी के चलते किया गया था रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका के अधीक्षक डॉ. मनोज कटारा ने बताया कि महिला प्रसव के लिए आई थी। रक्त की कमी के कारण उसे रेफर किया था। अस्पताल के बाहर प्रसव पीड़ा होने पर एएनएम द्वारा ही डिलीवरी कराई गई है। एंबुलेंस चालकों की लापरवाही के बारे में सीएमओ एवं एंबुलेंस प्रभारी को लिखा जाएगा।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें