फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को आत्मनिर्भरता की उड़ान को दें खुला आसमान-सरोज शर्मा

विज्ञापन
टूंडला के आईटीआई में मुख्य अतिथि समाज सेविका सरोज शर्मा को सम्मानित करते शिक्षक - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। देश की बालिकाएं देश में ही नहीं विश्व में अपना डंका बजा रहीं हैं। ऐसे में बालिकाओं पर बंदिशें न लगाकर उन्हें खुला आसमान देना चाहिए। यह बात शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर जारखी में मिशन शक्ति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेविका सरोज शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जमाना बदल रहा है। बालिकाएं अब पिता पर बोझ नहीं हैं। बालिकाओं को गर्भ में मारने वालों को सोचना होगा। इस दौरान आईटीआई की छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद क्षेत्रीय महिलाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य केडी मिश्रा और संचालन सतीश शर्मा ने किया।
इस दौरान सत्य प्रकाश, दिव्या, सुधीर कुमार वर्मा, ध्रुवकांत तिवारी एवं अनूप जादौन उपस्थित थे। वहीं जवाहरलाल इंटर कॉलेज, रती गढ़ी नगला बीच में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत बालिका सुरक्षा शपथ ग्रहण कराई गई। बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय प्रधानाचार्य रामगोपाल सिंह, विनोद प्रताप सिंह, सत्यम सिंह, प्रियंका जादौन, प्रियंका शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी उमेशचंद्र एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें