मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को महाराजा तेजसिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मरीजों से संवाद करके चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ से कहा कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार कर बेतहर स्वास्थ्य सेवाएं दें। अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित होकर बुखार पीड़ित मरीजों की देखभाल करें। प्रत्येक बेड पर जाकर मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य का हाल जानें।
डीएम ने कहा कि सीएमओ निरतंर आपात कालीन वार्ड, अन्य वार्डों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लें। यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तत्काल दूर कराएं। किसी भी मरीज को जिला चिकित्सालय में कोई असुविधा न हो। यदि जांच की आवश्यकता हो तो तत्काल जांच कराई जाए। डीएम ने आपातकालीन वार्ड में ओमप्रकाश, सीमा देवी, प्रतिभा, रामवीर सिंह, समीर, राघवेंद्र, दीपक, मिथलेश, सुधा, डेंगू वार्ड में सईदा बेगम, मिथलेश, राधेश्याम, आयुष्मान वार्ड में कायम सिंह, मोहित, हड्डी रोग वार्ड में उपासना, हरिश्चंद्र, खुशबू, मेडिकल वार्ड में शिवा, हर्ष, मनोज त्रिपाठी से संवाद किया। डॉक्टर अशोक कुमार मौजूद रहे।