फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी नीतियां अपना रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की बुधवार को तहसील मैनपुरी के गांव हरिहरपुर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। सरकार न तो तीनों कृषि कानून वापस ले रही है और न ही एमएसपी पर कानून बना रही है। किसानों का शोषण और उत्पीड़न रोकने के लिए सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार को करना चाहिए। खेतों की सिंचाई के लिए रजबहों और माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों की मंागों पर सुनवाई नहीं कर रही है। किसानों का शोषण रोकने के लिए सरकार को अधिकारियों को आदेश देना चाहिए। जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। योगेंद्र प्रसाद दुबे, ओमवीर यादव, राजा ठाकुर, राजेंद्र सिंह, अतर सिंह राजपूत, अहिबरन सिंह, नरेंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें