फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
कासगंज के शारदा देवी जौहरी नगर पालिका महाविद्वालय में गोल्ड मेडल मिलने के बाद सम्मानित की छात्र? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर महाविद्यालय ने सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्राओं को सम्मानित किया। पालिका अध्यक्ष महाविद्यालय प्रबंधक रजनी साहू ने कहा कि भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के दीक्षांत समारोह 2021-22 में महाविद्यालय की छात्रा आयुषी ने तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। जबकि स्नातक की छात्रा समीक्षा ने एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं शिवानी ने एमए संगीत में विश्वविद्यालय योग्यता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्राएं कड़ी मेहनत करें, जिससे वे भी पदक जीत सकें। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए स्मृति चिह्न प्रदान किए। प्रधानाचार्य रानू शर्मा ने तीनों छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान डॉ. मंगला तलेगांवकर, ले. भावना टिमल, सपना, डा. दीपा यादव, तना मौर्य, ललिता देवी, डॉ. अंकिता मिश्रा, सोनिया मिश्रा, रिचा माहेश्वरी, डॉ.रंजना, डॉ. अनीता, रचना, पुष्पेंद्री, विंदेश्वरी, रशिम पल्तानी, रश्मि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें