फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 52 केंद्रों पर गेहूं की नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
कासगंज के मंड़ी परिसर में गेंहू खरीद केंद्र का निरीक्षण करते डीआरएमओ। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गेहूं की खरीद के लिए जिले में 52 केंद्र बनाए गए है, लेकिन इस बार शासन से खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। खरीद के लिए केंद्र तो खुल गए लेकिन पहले दिन एक भी दाना गेहूं नहीं पहुंच सका। केंद्र प्रभारी खाली बैठे रहे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन से एक अप्रैल से गेहूं की खरीद करने के निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत क्रय केंद्रों को तो खोल दिया गया, लेकिन जिले में अभी गेहूं की फसल पूरी तरह से तैयार नहीं हो सकी है। फसल को पककर तैयार होने के बाद कटाई की जाएगी। इसके बाद गेहूं की लाक को सुखाया जाएगा। फिर थ्रेसिंग होगी। इसके बाद ही फसल बाजार में आ सकेगी। जिससे फसल को बाजार या क्रय केंद्रों तक आने में एक पखवाड़ा लगने की उम्मीद है। इस बार सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये निर्धारित किया है। सभी केंद्रों पर वारदाना की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

ये रहेंगी व्यवस्थाएं
सभी केंद्र रहेंगे नोडल अधिकारी की निगरानी में
ई पॉप मशीन से की जाएगी गेहूं की खरीद
किसान को खरीद की दी जाएगी ई पर्ची
प्रत्येक केंद्र पर की गई है दो इलैक्ट्रोनिंक कांटे की
खरीद हेतु ऑन लाइन टोकिन की रहेगी व्यवस्था
सह खाता धारक की अनुमति से परिवार का सदस्य भी बेच सकेगा गेहूं
लघु एवं सीमांत किसान के पंजीकरण एवं उन्हे केंद्र तक भेजने हेतु राजस्व कर्मी करेंगे प्रेरित
छोटे किसानो का एक क्लस्टर बनेगा जिससे 4-5 किसान मिल कर एक ही वाहन में अपना गेहूं ला सके
क्रय केंद्रों पर बैठने, छाया एवं पेय जल की रहेगी व्यवस्था
कोविड प्रोटोकॉल का कराया जाएगा पालन
सभी केंद्र पर किसान की रखी जाएगी खतौनी
सभी केंद्र पर एक ग्रामस्तरीय अधिकारी किसान की मदद को रहेगा तैनात
कंट्रोल रूम नंबर 7455-012855
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें