फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की थाना प्रभारी बनीं बेटियां, समस्याओं का कराया निस्तारण

विज्ञापन
तान्या बनी एक दिन की महिला थाना प्रभारी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
कासगंज/एटा। बिना प्रशिक्षण के ही एक दिन की थाना प्रभारी बनी बेटियों ने फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में बेहद गंभीरता दिखाई। पुलिस की टीमें मौके पर दौड़ाईं। जिलेभर में कुल 25 से अधिक शिकायतें आईं। जिनमें अधिकांश का निस्तारण हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर शुक्रवार को शासन के निर्देश पर होनहार बालिकाओं को पुलिस व्यवस्था समझाने के लिए एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। बेटियों को थाना प्रभारी बनने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। कासगंज कोतवाली में मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 12 की छात्रा प्रिया प्रभारी बनी।
विज्ञापन

यहां तीन समस्याएं आईं। तीनों समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। थाना ढोलना में छात्रा सरस्वती ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाई। यहां कस्बा बिलराम से जुड़ी दो समस्याएं आईं। तत्काल मौके पर चौकी इंचार्ज को भेजा। एक समस्या का निस्तारण हुआ और एक समस्या में महिला के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। कोतवाली गंजडुंडवारा में कक्षा 12 की छात्रा साक्षी थाना प्रभारी बनीं। यहां 4 समस्याएं आईं। दो का मौके पर निस्तारण हुआ, दो में जांच शुरू कराई। कोतवाली सोरों में शिवांशी, थाना सिढ़पुरा में कक्षा 11 की छात्रा शिवा शाक्य, सहावर में कक्षा 10 की छात्रा अंजली, थाना अमांपुर में कक्षा 11 की छात्रा जीनत, पटियाली में छात्रा शिवकुमार, सिकंदरपुर वैश्य थाने में छात्रा शशि प्रभा, सुन्नगढ़ी में छात्रा शिवानी सिंह ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाई।
एटा में अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर शुक्रवार को महिला थाना का प्रभारी सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा तान्या राजौरिया पुत्री डॉ. अरुण कुमार राजौरिया को बनाया गया। उन्होंने यहां स्थापित महिला हेल्प डेस्क में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अभिलेखों का निरीक्षण किया। वहीं जिला भर के थानों की पुलिस ने छात्राओं के साथ कदमताल कर पुलिस कार्य प्रणाली सिखाई।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि बाल संरक्षण दिवस पर छात्राओं को प्रेरित करते हुए एक दिन का कोतवाल बनाया गया। उनको पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में तमाम जानकारी दी गई।

कासगंज के सोरों में चालान काटती थाना प्रभारी बनी छात्रा शिवांशी- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें