फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों की शुरू की कोरोना जांच

विज्ञापन
कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करती स्वास्थ्? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से अलर्ट हो गया है। विभाग ने प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू करा दी है। इसके लिए विभाग ने रोडवेज बस स्टेंड परिसर में शिविर लगाकर चिकित्सकों की टीम तैनात कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। दिल्ली से प्रतिदिन बढ़ी संख्या में यात्री जिला में आते हैं। इस समय रोडवेज के माध्यम से 50 बसें दिल्ली भेजी जा रही हैं। इन बसों में प्रतिदिन लगभग 2500 यात्री इस समय जिला में आ रहे हैं। जिला में जब सबसे पहले 13 अप्रैल को एक साथ तीन कोरोना संक्रमित सामने आए थे उनमें से दो संक्रमित दिल्ली से आए थे, जबकि एक संक्रमित अलीगढ़ से आया था। ऐसे में दिल्ली से आने वाले यात्रियों से जिला में कोरोना संक्रमण फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य विभाग ने इन संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली एवं प्रदेश से बाहर अन्य स्थानों से आने वाले यात्रियों पर अपना फोकस केंद्रित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें