फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रेमी के निकाह से पहले जहर लेकर पहुंची प्रेमिका, किया हंगामा, सदमे में दुल्हन के मामा की मौत

Wed, 17 Nov 2021 12:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में प्रेमी के निकाह में प्रेमिका पहुंच गई, जिससे शादी समारोह में हंगामा हो गया। इस बीच सदमे में दुल्हन के मामा की मौत हो गई। प्रेमिका का आरोप था कि प्रेमी ने उससे शादी करने का वादा किया था, अब दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। 
विज्ञापन
बरात (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में मंगलवार रात को फतेहपुर सीकरी से आई बरात में एक युवती पहुंच गई। उसने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया और उससे शादी करने के लिए बखेड़ा खड़ा दिया। दूल्हे ने इनकार किया तो युवती ने विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास किया। लोगों ने उसे रोक लिया। हंगामे के बाद दुल्हन के मामा की तबीयत भी बिगड़ गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।   

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना शाहगंज क्षेत्र में मंगलवार रात को फतेहपुर सीकरी से बरात आई थी। बरात चढ़ रही थी, तभी ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वहां पहुंच गई, उसने आरोप लगाया कि दूल्हे से उसके प्रेम संबंध हैं। दोनों एक साथ होटल में काम करते थे। तभी मुलाकात हुई थी। युवत ने उससे शादी का वादा किया था। अब दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है।  

Trending Videos
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास
प्रेमिका ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को भी हो गई। इससे शादी समारोह में हंगामा हो गया। युवती अपने साथ पुलिस भी लेकर आई थी। बताया गया है कि प्रेमिका ने दूल्हे से पूछा कि वह उससे शादी करेगा या नहीं। इस पर प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह सुनकर युवती ने विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास किया। किसी तरह लोगों ने उसे रोका। रात एक बजे तक हंगामा होता रहा।  

हंगामे के बीचे दुल्हन के मामा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुल्हन पक्ष ने बताया कि सदमे में उनकी जान गई है। वहीं बुधवार सुबह 11 बजे तक समझौते के लिए पंचायत चल रही थी। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। इस संबंध में सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान आया है। पृथ्वीनाथ चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया था। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें