फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: छत पर मंजन कर रही युवती को लगी गोली, किसने चलाई और किधर से आई...कुछ नहीं पता

Sat, 06 Apr 2024 11:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

युवती सुबह-सुबह छत पर मंजन कर रही थी। उसी दौरान युवती को गोली लग गई। गोली किसने चलाई और कहां से आई इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। 

 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के जाटवपुरा में छत पर मंजन कर रही युवती को गोली लग गई। गोली लगते ही युवती खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर छत पर पहुंचे। युवती को तत्काल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


जाटवपुरा में एक युवती छत पर मंजन कर रही थी। उसी दौरान युवती को गोली लगी। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। युवती की हालत गंभीर है, जिसके बाद उसे वहां से रेफर कर दिया गया। युवती के गोली कैसे लगी यह अभी तक सवाल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें