फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत, यूपीएससी की कर रही थी तैयारी

Mon, 18 Jan 2021 05:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
छात्रा रितु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में सोमवार की सुबह घर से कोचिंग पढ़ने आ रही छात्रा की संदिग्ध हालात में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा कस्बे में रहकर यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रही थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला गुलाल निवासी रितू यादव (22) पुत्री राजू यादव स्टेशन रोड तोमर गेस्ट हाउस के समीप एक मकान में पिता के साथ किराए पर रह कर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसका पिता राजू यहीं परचून की दुकान चलाता है। छात्रा सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। 
आगरा: विश्वविद्यालय ने सामूहिक नकल कराने पर छह कॉलेजों को किया ब्लैक लिस्ट, यहां देखें सूची
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे छात्रा नगला हैंडल के समीप ट्रैक पार करते समय अप लाइन में तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। रेलवे से मिले मीमो पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। 

खर्चीली बहू से परेशान सास ने परामर्श केंद्र में लगाई गुहार, कहा- घर में नहीं बनाती खाना, बाहर से मंगाती है
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से मिलीं दो नोट बुकों को देखा। एक नोट बुक पर एक छात्रा अंजली का नंबर लिखा मिला, जिससे बात करने पर उसकी शिनाख्त हुई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। मृतका के परिजनों ने बताया छात्रा तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें