फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो: पहले कॉरिडोर के लिए डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा पीएसी मैदान में डिपो

Mon, 18 Jan 2021 01:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा मेट्रो रेल के डिपो निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने 18 महीने की समयसीमा तय की है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो: फतेहाबाद मार्ग पर की गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक पहले मेट्रो कॉरिडोर के लिए पीएसी मैदान में डिपो डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा। जून 2022 तक कार्य पूरा करना है। इसके लिए चौतरफा निर्माण चल रहा है। पुरानी मंडी चौक गेट पर कंट्रोल रूम बन रहा है, जबकि मैदान में हेलीपैड स्थल के बराबर में वर्कशॉप और वॉशिंग प्लांट के लिए खोदाई हो रही है।

विज्ञापन


प्राथमिकता कॉरिडोर में तीन भूमिगत व तीन एलिवेटेड कुल छह स्टेशन हैं। इनके निर्माण से पहले ही पीएसी मैदान में डिपो निर्माण पूरा हो जाएगा। 112 करोड़ की लागत से बन रहे डिपो के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने 18 महीने की समयसीमा तय की है। रविवार से निर्माण कार्य और तेज हो गए। 
संबंधित खबर- Agra Metro: आगरा मेट्रो परियोजना पर विवाद, अदालत में वाद दायर, 21 दिसंबर को सुनवाई
विज्ञापन


पुरानी मंडी चौराहे की तरफ डिपो का प्रवेश द्वार होगा। यहां 2500 मीटर में कंट्रोल रूम बन रहा है। गेट से मैदान के चारों तरफ करीब 900 मीटर लंबा टेस्टिंग ट्रैक बनाने के लिए सीमांकन भी शुरू हो गया। मैदान में हेलीपैड के बराबर से वर्कशॉप बनेगी। इसके बराबर से स्वचालित वाशिंग प्लांट निर्माण होगा। पीएसी परिसर में आठ अलग-अलग स्थानों पर यूपीएमआरसी ने कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन


पाइल में भरी जा रही कॉन्क्रीट
फतेहाबाद रोड पर दो रिग मशीनों से पिलर के लिए पाइल की खोदाई चल रही है। 30 पिलर खोदे जा चुके हैं। रविवार को खोदे गए पिलर में लोहे का जाल डालकर कॉन्क्रीट भरी गई। कॉन्क्रीट को जमने से 10 दिन लगेंगे। यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि ताजपूर्वी गेट स्टेशन के पिलर खड़े करने का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें