फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को कार से कुचला: 25 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर कार चालक, दयालबाग संस्थान के सामने हुई थी घटना

Thu, 19 Oct 2023 08:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दयालबाग शिक्षण संस्थान के सामने छात्रा की कार से कुचलकर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक कार चालक को नहीं पकड़ सकी है। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान के सामने 25 दिन पहले बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा अंशिका पोखरियाल की मौत कार से कुचलने से हुई थी। परिजन का आरोप है कि पुलिस अब तक आरोपी चालक और कार को बरामद नहीं कर सकी है। मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


ये है घटना 
गोविंद पुरी, कमला नगर निवासी 20 वर्षीय अंशिका पोखरियाल को 19 सितंबर को दयाल शिक्षण संस्थान के गेट नंबर 7 के सामने इनोवा कार ने कुचल दिया था। पिता केवल राम पोखरियाल के मुताबिक, घायल अंशिका की 23 सितंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। परिजन ने ही पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज दिया, जिसमें कार का नंबर था। चालक ने पहले छात्रा को पीछे से टक्कर मारी थी। बाद में बैक करके कुचलता हुआ चला गया था। 

ये भी पढ़ें -  यूपी: कॉलेज के जनरेटर में छिपा मिला ये बेहद खास जानवर, पता लगने के बाद मच गया हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन



...तो बच जाती छात्रा की जान 
चालक दोबारा कार नहीं चढ़ाता तो जान बच सकती थी। अत्यधिक खून बहने से बच नहीं सकी। परिजन का आरोप है कि 25 दिन बाद भी इनोवा कार और चालक को पकड़ा नहीं जा सका है। थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि कार की पहचान हो गई है। आरोपी चालक और कार की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है। 

ये भी पढ़ें -  हैवान बना जेठ: बहू संग की घिनौनी हरकत, गर्भवती हुई तो जेठानी ने किया ऐसा पाप...; पति भी निकला धोखेबाज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें