फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना जेठ: बहू संग की घिनौनी हरकत, गर्भवती हुई तो जेठानी ने किया ऐसा पाप...; पति भी निकला धोखेबाज

Thu, 19 Oct 2023 07:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पीड़िता ने बताया कि ससुराल नहीं वो यातनागृह है, जहां उसके जीवन को बर्बाद कर दिया गया है। जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वो गर्भवती हो गई, इसके बाद जेठानी ने धोखे से गर्भपात की गोलियां खिला दीं। पति भी इस साजिश में उनके साथ है।
विज्ञापन
crime demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने के बाद जेठानी ने धोखे से गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इस उत्पीड़न में पति भी ससुराल वालों का ही साथ देता है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में 25 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

विज्ञापन


महिला के अनुसार, थाना निधौली कलां क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है। आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाने लगा और 25 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। इसको मायके वाले पूरी नहीं कर पाए तो उत्पीड़न बढ़ता चला गया और पति की ओर से आए दिन पिटाई की जाने लगी। ससुराल के सभी लोगों के व्यवहार में बदलाव आता गया। जेठ छेड़छाड़ करने लगा तो पति व सास से कहा, लेकिन उन्होंने जेठ का ही साथ दिया।

आरोप है कि जब घर पर कोई नहीं था तब जेठ ने दुष्कर्म की वारदात की। इस वारदात के बाद जेठानी ने धोखे से गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। महिला थाना प्रभारी नंदनी सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद सच सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें