फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इसने मेरा बच्चा मारा है, अब छोड़कर भाग रहा है...बीच सड़क पर युवती की प्रेमी संग हाथापाई, लगाया गंभीर आरोप

Sat, 15 Jun 2024 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवती और युवक का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर लोग हैरान रह गए। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। 
विज्ञापन
बीच सड़क पर प्रेमी संग हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन रोड पर युवती ने बीच सड़क पर प्रेमी संग हाथापाई कर दी। ये देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। युवती चीख-चीख कर ये कह रही थी कि इसने मेरा बच्चा मारा है, अब छोड़कर भाग रहा है।
विज्ञापन


मामला कैंट रेलवे स्टेशन रोड का है। बताया गया है कि युवती एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वो लखनऊ की रहने वाली है। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वो शाहंगज क्षेत्र में रहने  लगे। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने उसका गर्भपात तक करा दिया। 

शनिवार सुबह वो युवती को छोड़कर भाग रहा था। युवती ने बीच सड़क पर उसे पकड़ लिया। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। ये देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। भीड़ में से किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें