फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: साधु का वेश और खौफनाक इरादे...पुलिस ने दबोचा शातिर, 14 वर्षीय किशोर कराया मुक्त

Sat, 15 Jun 2024 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

साधु के वेश में शातिर ने 14 वर्षीय किशोर का अपहरण कर लिया। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के चंगुल से किशोर को भी मुक्त करा लिया गया है।  
 
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर कोतवाली की रुक्मिणी विहार कॉलोनी के 14 वर्षीय किशोर के अपहरण कांड में पुलिस को शुक्रवार को सफलता हाथ लग गई। इंस्पेक्टर रवि त्यागी व स्वाट प्रभारी अभय शर्मा की टीम ने अपहरण कर ले जाने वाले साधु वेशधारी को शहर कोतवाली क्षेत्र से शुक्रवार को पकड़ा लिया और उसके चंगुल से बालक को मुक्त कराया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि रुक्मिणी विहार में रहने वाले नरेश, जो कि बस चालक हैं। उनका 14 साल का बेटा हाईवे स्थित एटीवी के पास रहने वाले साधु वेशधारी के पास जाता था। 10 जून को किशोर घर से वहां गया था। तभी से उसका कोई सुराग नहीं लगा। इधर, साधु भी फरार था। परिजनों ने रिश्तेदारी में भी तलाश की। इधर, बाबा का नाम-पता भी नहीं मालूम है। बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया।


इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार पुलिस की टीम सक्रिय हुई। साधु की खोजबीन शुरू की गई। स्वाट प्रभारी अभय शर्मा की टीम भी खोजबीन में लगी। साधु के संपर्क के लोगों से वार्ता की गई। इसमें सामने आया कि साधु किशोर को लेकर अमेठी निवासी किसी परिचित के घर गया है। वहां से शुक्रवार को वापस मथुरा लौटेगा। मथुरा से बच्चे को लेकर कहीं फरार होने वाला है। सटीक मुखबिरी पर साधु को गिरफ्तार व किशोर को बरामद करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी। इंस्पेक्टर के अनुसार किशोर को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें