यमुना किनारे खड़े बच्ची के परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में गंगा दशहरा पर्व पर यमुना नदी में मां के साथ गांव ओहावा से स्नान करने गए दो भाई अैर एक बहन पानी में बह गए। तीनों को बहता देख आसपास नहा रहे लोगों ने दोनों भाइयों को तो बचा लिया, मगर बहन गहरे पानी में डूब गई। उसका कोई सुराग नहीं लगा। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
टैंटीगांव क्षेत्र के गांव ओहावा निवासी राजकुमार शर्मा की पत्नी राजकुमारी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गंगा दशहरा के अवसर पर पास में ही यमुना नदी में स्नान करने के लिए पुत्री ऊषा (14), पुत्र दीपक (16) व रूपकुमार (12) के साथ गई थी।
यमुना में नहाने के दौरान ऊषा व उसके भाई दीपक और रूपकुमार अचानक गहरे पानी में चले गए और बहने लगे। पास में ही नहा रहे लोगों ने डूबते दोनों भाइयों को तो बचा लिया, लेकिन किशोरी गहरे पानी में डूब गई।