फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुरा में बालिका की विद्युत करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुरा कस्बे में विद्युत करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना का शिकार बालिका श्रेष्ठा (8) पुत्री उमेश कुमार हुई। सुबह 11:30 बजे बालिका कपड़े सुखाने के लिए डाल रही थी। उसी समय विद्युत तार पर उसका हाथ छू गया। उसे तेज झटका लगा और बालिका चीख पड़ी। झटके से वह दूर जाकर गिर गई। बालिका की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजनों ने विद्युत करंट को बंद किया, लेकिन बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र लोधी ने मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें