फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोसमा हिनूद में युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसमा हिनूद में युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

मौसा के घर रह रही थी, परिजन ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव कोसमा हिनूद में सोमवार की सुबह एक युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। युवती अपने मौसा के यहां रह रही थी। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव अटा निवासी रविंदर शाक्य की 18 वर्षीय पुत्री विशाखा जुलाई 2023 में अपने मौसा ज्ञान सिंह के यहां रहने के लिए आई थी। तभी से वह अपने मौसा के यहां रह रही थी। सोमवार की सुबह विशाखा ने किसी कारण के चलते घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही। परिजन की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। कहा कि वह लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। इसके बाद पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद गांव कोसमा हिनूद से वापस लौट गई। युवती ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर किसी वजह के बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें