छात्रा ने मांगा फोन नंबर, मना करने पर पीटा
- विरोध करने पर की पिटाई, एसपी की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा को स्कूल और बाजार आते-जाते समय दो मनचले परेशान करते हैं। अश्लील हरकत करते हुए फोन नंबर मांगते हैं। छात्रा ने जब मना कर दिया तो पिटाई कर दी। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
भोगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली एक छात्रा दो मनचलों की हरकत से बेहद परेशान है। तंग आकर सोमवार को एसपी से शिकायत की है। बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले दो मनचले आए दिन स्कूल और बाजार जाते समय परेशान करते हैं। कभी उसे पर्ची लिख कर मोबाइल नंबर मांगते हैं तो कभी अश्लील हरकत करते हैं। 12 जनवरी को वह दुकान से घरेलू सामान लेने जा रही थी। तभी उसका रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। उसका रास्ता रोक कर मोबाइल नंबर मांगा। जब उसने साफ मना किया तो दोनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता ने थाने में भी तहरीर दी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान छात्रा ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।