फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज सिंह बोले, हिंदु-मुस्लिम मिलकर बनाएंगे राम मंदिर, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Tue, 02 Oct 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जनता को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मानसरोवर सहित शिव मंदिरों के दर्शनों पर छिड़ी बहस के बीच तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शेर की खाल ओढ़ने वाला भेड़िया शेर नहीं हो जाता है। 
विज्ञापन


रविवार को मथुरा के एक कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इलाहाबाद में शिव के जयकारे लगाने वालों को कांग्रेस पार्टी ने बाहर कर दिया है। यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस सिर्फ शिव भक्ति के नाम पर राजनीति कर रही है।      

नौहझील-बाजना रोड स्थित आरके फार्म पर क्षेत्र पंचायत के फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर अवश्य बनेगा। मंदिर को हिंदू और मुस्लिम मिलकर बनाएंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या पर चिंता

उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या को मौजूदा संसाधनों की दृष्टि से बेहद चिंताजनक बताया। कहा कि जनसंख्या की रफ्तार यही रही तो देश के आम आदमी की तरक्की में रुकावट खड़ी रहेगी। इसके लिए उन्होंने समुदाय विशेष की सोच को जिम्मेदार बताया।   
  
इस दौरान सांसद हेमामालिनी ने कहा कि ब्रज में रहकर जनसेवा करना सौभाग्य की बात है। उनकी इच्छा गोपी बनकर इस पवित्र भूमि की सेवा की है। इस संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में पूरा करने की कोशिश हो रही है। यहां की आवश्यकताओं को देखते हुए अभी लगता है कि चार साल बहुत कम हैं। अभी यहां और भी बहुत काम करना है।      

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पदम सिंह शर्मा एवं भाजपा नेता एसके शर्मा ने भी विचार रखे। भाजपा नेता राजेश चौधरी ने क्षेत्र के विकास की चर्चा की। समारोह में किसानों को 10000 फलदार पौधे वितरित किए गए। राजेश चौधरी ने कहा कि भाजपा ने जितने विकास कार्य कराए हैं वो एक रिकॉर्ड है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें