फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घटिया आजम खां से सिटी स्टेशन रोड का नाम अशोक सिंघल हुआ, महापौर ने बताया राम मंदिर आंदोलन का पुरोधा

Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मंदिर आंदोलन में 1991-92 में अशोक सिंघल और महापौर नवीन जैन के साथ मुझे भी जेल यात्रा का सौभाग्य मिला। ऐसे व्यक्तित्व के नाम पर आज महापौर ने नई पहचान दी है। 
विज्ञापन
आगरा: नामकरण पट्टिका के दौरान मेयर आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटिया आजम खां चौराहे से सिटी स्टेशन रोड अब अशोक सिंघल मार्ग हो गया है। रविवार को आयोजित समारोह में महापौर नवीन जैन ने नारियल फोड़कर और पट्टिका का मार्ग के नामकरण की पट्टिका का लोकार्पण किया। अनावरण होते ही भारत माता के जयकारे गूंज उठे। 

विज्ञापन

अशोक सिंघल की जन्मस्थली है आगरा
विक्टोरिया इंटर कालेज में आयोजित समारोह में महापौर ने कहा कि सन 1984 में जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन की नींव रखी और पूरे देश के हिंदू समाज को एकजुट किया। ऐसे राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंघल की जन्म स्थली आगरा में घटिया चौराहा के पास है। हमारा प्रयास था कि हिंदू समाज के सैकड़ों वर्षों के इस सपने को पूरा करने वाले महापुरुष को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम करें,  इसके लिए नगर निगम बोर्ड के माध्यम से उनकी जन्मस्थली घटिया चौराहा से सिटी स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग का नामकरण अशोक सिंघल मार्ग का लोकार्पण किया है। 
बदले गए कई चौराहों के नाम
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमने सुल्तानगंज पुलिया का नाम बदलकर उसे विकल चौक किया है। मुगल रोड का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन मार्ग किया है। हमारा प्रयास है कि जिन महान लोगों ने आगरा शहर, समाज और देश के लिए विशेष योगदान दिया है, उन्हें शहरवासी किसी न किसी रूप में याद रखें। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने बताया कि मंदिर आंदोलन में 1991-92 में अशोक सिंघल और महापौर नवीन जैन के साथ मुझे भी जेल यात्रा का सौभाग्य मिला। ऐसे व्यक्तित्व के नाम पर आज महापौर ने नई पहचान दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के संयोजक मनोज अग्रवाल, केशव मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू शर्मा, मन:कामेश्वर मंडल अध्यक्ष धीरज जैन, मनोज राजौरा,  मोहनसिंह लोधी, पार्षद जगदीश पचौरी, मंशादेवी राजौरा, सविता अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक राकेश त्यागी, धर्मेंद्र वर्मा, गोविंद पाराशर, दीपक खरे, अनिल सारस्वत, मनीष साहू, दीपक जैन, निशांत सिकरवार, राहुल जैन, शरद चौहान, आशीष पाराशर, हरिओम गोयल, संजीव चौबे, अनीता खरे, जय सिंह सरदारा, पवन भदौरिया, महेश निषाद, रवि सारस्वत, शशिकांत अवस्थी, देवेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन रीनेश मित्तल एवं पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने किया। 
महापौर का अभिनंदन किया
क्षेत्रीय पार्षद मंशा देवी और भाजपा ब्रज क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष शिवकुमार राजौरा के नेतृत्व में खटीक समाज के द्वारा महापौर नवीन जैन का 51 किलो की माला और तलवार भेंट कर अभिनंदन किया गया। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद गण और क्षेत्रीय लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया। 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया, काले कपड़ों पर लगा है प्रतिबंध, राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री आएंगे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें