फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रबंधक रेलवे ने किया टूंडला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे महाप्रबंधक - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। नॉर्दन सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक ने शनिवार देररात रेलवे स्टेशन का सहित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टूंडला से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेल महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने शनिवार को कानपुर से टूंडला सेक्शन के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके बाद देररात उन्होंने टूंडला स्टेशन पहुंचकर रेल अधिकारियों संग निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सबसे पहले यात्री सुविधा के मद्देनजर प्लेटफॉर्म पर बनी खानपान की स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने खानपान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया।
साथ ही निर्देश दिए कि यात्रियों को दिए जाने वाले खानपान की गुणवत्ता का समय-समय पर जांच किया जाए। उन्होंने टूंडला स्टेशन के वेटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वेटिंग हॉल में बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे रेलयात्रियों से भी सुविधाओं को लेकर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों से सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान उनके साथ एडीआरएम प्रयागराज अतुल गुप्ता, डीटीएम जे संजय कुमार, एटीएम मेजर विराट मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें