फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन का सौदा कर ठगी करने में सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। करोड़ों की जमीन का सौदा कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना गाजियाबाद निवासी परवेज अली को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके तीन साथी पहले जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, 19 नवंबर 2021 को रुनकता हाईवे स्थित गायत्री फर्नीचर एंड इलेक्ट्रिक के मालिक डालचंद दीक्षित ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 16 सितंबर 2021 को राजपाल सिंह अपने तीन साथियों राकेश, अभिषेक और नवीन के साथ आया। उन्होंने मथुरा के छाता में स्थित 27 बीघा जमीन बेचने के लिए बात की। राजपाल सिंह ने अपनी आईडी और आधार कार्ड दिया। जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड दिखाया। जमीन का सौदा 96,60,000 रुपये प्रति कीला में तय हुआ। उन्होंने दस लाख रुपये एडवांस दे दिए। आठ नवंबर 2021 तक बैनामा करना तय हुआ। दस दिन बाद उनसे आठ लाख रुपये की और मांग की गई। इस पर शक हो गया। वह राजपाल के फरीदाबाद के पते पर गए। वहां पता चला कि आरोपी ठगी करते हैं। खरीदारों को धमकी देकर चुप करा देते हैं।
एसपी सिटी के मुताबिक, 22 नवंबर 2021 को पुलिस ने किशोर कुमार, अजय कुमार, और नाजिम हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। किशोर कुमार राजपाल बना था, जबकि अजय कुमार अभिषेक और नाजिम ने राकेश कुमार बनकर जमीन का सौदा किया था। गिरोह का सरगना परवेज अली था। पुलिस ने शुक्रवार को बाईंपुर मोड़ से आरोपी परवेज अली को गिरफ्तार कर लिया। वह गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद स्थित राजेंद्र नगर का रहने वाला है। उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ मथुरा और बिजनौर में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें