कटान का खतरा बढ़ा
गांव नगला शंभू में गंगा के पानी से कटान का खतरा बढ़ा रहा है। कटान को लेकर चिंतित हुए सिंचाई विभाग ने रोकथाम के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा पटियाली क्षेत्र में भी कई स्थानों पर कटान को लेकर अभी से संवेदनशीलता है।
दिनरात होने लगी निगरानी
गंगा में उफान को देखते हुए सिंचाई विभाग दिन और रात में निगरानी कर रहा है। ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए सिंचाई विभाग की अलग अलग टीमें निगरानी कर रही हैं। देर रात पानी बढने की आशंका के मद्देनजर टीमें रात में भी जलस्तर पर नजर बनाए रहेंगी।
इतना छोड़ा गया पानी
- 225000 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- 116235 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 98000 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया।
- 163.20 मीटर के निशान पर कछला पुल पर बुधवार को था जलस्तर।
- 163.85 मीटर के निशान पर कछला पुल पर बृहस्पतिवार को रहा जलस्तर।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि गंगा नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार देर रात पानी और बढ़ जाएगा। निगरानी बरकरार है। फिलहाल कोई खतरा नहीं है। गंगानदी में मध्यम बाढ़ के हालात हैं।