फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर रात भर की दरिंदगी

Wed, 09 Jun 2021 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

सिरसाखास में शौच को गई एक युवती जब वापस घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने रात में ही ग्रामीणों की मदद से टॉर्च लेकर खेतों में काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद में थाना सिरसागंज के ग्राम सिरसाखास में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुलिस ने पिता की तहरीर पर दर्ज किया है। सिरसाखास में शौच को गई एक युवती जब वापस घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने रात में ही ग्रामीणों की मदद से टॉर्च लेकर खेतों में काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पता लगा कि एक लड़की बेहोशी की अवस्था में खेतों पर पड़ी है तो परिजन तत्काल ही घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और लड़की को पहचान कर घर ले आए।
अगवा कर ले गए
होश आने पर लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि ग्राम नगला पंचम के कुछ नामजद युवक उसे बाइक पर जबरदस्ती अगवा कर कहीं ले गए और नशीले पदार्थ का सेवन करा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुऐ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें