फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दरोगा भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार में हुई वारदात

Wed, 24 Nov 2021 05:41 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दरोगा भर्ती परीक्षा देकर लौट रही एक युवती के साथ आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही युवती से हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म से किया गया। विरोध करने पर कार सवार युवकों ने युवती से मारपीट की। खून से लथपथ युवती को हाईवे पर फेंककर कार सवार भाग गए। पीड़िता को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मामला थाना कोसीकलां के हाईवे का है। एक कॉलोनी में रहने वाली युवती दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मंगलवार को वह आगरा में भर्ती परीक्षा देने गई थी। परीक्षा देने के बाद शाम को करीब साढे़ छह बजे वह आगरा में कोसीकलां जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। काफी देर तक उसे कोई वाहन नहीं मिला। उसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी। इसमें युवती के एक परिचित समेत तीन-चार युवक बैठे थे।

युवती कोसीकलां जाने के लिए कार में सवार हो गई। हाईवे पर आते ही कार में सवार युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में कार सवार कोसीकलां हाईवे किनारे युवती को फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन

राहगीरों ने जब घायल युवती को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया। कार सवार युवकों ने इस घटना को महुअन टोल प्लाजा के आसपास अंजाम दिया है। 

युवती की हालत ठीक नहीं होने के चलते अभी उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए। हालांकि आरोपियों में से एक युवक को युवती जानती है, जिसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

आगरा से कोसीकलां तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
वारदात के बाद आगरा से लेकर कोसीकलां तक हाईवे के सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। कार में सवार चार युवक बताए जा रहे हैं। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों को पकड़ने को दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती
हाईवे पर चलती कार में हुई सामूहिक दुष्कर्म घटना में शामिल एक युवक पीड़िता का दोस्त था। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से दोस्ती हुई थी। वहीं उसे परीक्षा दिलाने के लिए लेकर गया था। कार में तेजवीर और चालक था। घटना में शामिल बाकी युवक इसी परिचित के दोस्त बताए जा रहे हैं।

एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा 
थाना कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने तेजवीर निवासी पलवल हरियाणा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा का दर्ज कराया है। तेजवीर का पीड़िता के पास केवल मोबाइल नंबर है। वह उसका सटीक पता नहीं बता पा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें