फिरोजाबाद में फ्रेंडशिप-डे को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। गिफ्ट दुकानों पर खासकर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। युवा गिफ्ट गैलरियों पर दोस्ती में मिठास घोलने के लिए फ्रेंडशिप बैंड के साथ उपहार खरीद रहे हैं।
अगस्त माह के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इसी के चलते गिफ्ट की दुकानों में युवा फ्रेंडशिप बैंड, फ्रेंड लिखा कपल शो पीस व कपल स्टेच्यू, स्टेशनरी सामान जैसे डायरी, पैनसेट आदि की खूब बिक्री हो रही है।
गिफ्ट दुकानदार राजीव शर्मा ने बताया कि ये सामान अभी राखी की दुकानों पर मिल रहे हैं। अधिकांश युवा पांच से लेकर 500 रुपये तक के गिफ्ट की खरीदारी कर रहे हैं।