मैनपुरी में बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह 16 सेकंड से भी कम वक्त में एक व्यक्ति को लूट लिया और फरार हो गए। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
वारदात शुक्रवार की रात तकरीबन पौने नौ बजे हुई, जब शहर के घी कारोबारी नीरज गुप्ता के मुनीम यशपाल सिंह चौहान निवासी छपट्टी रोज की तरह दुकानों से कैश कलेक्शन करके साइकिल से दुकान लौट रहे थे।
जैसे ही वो स्टेशन रोड पर मदर टेरेसा स्कूल के पास पहुंचे तभी पीछे से पल्सर पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के अनुसार बाइक सवार एक युवक के हाथ में तमंचा लिए था।