फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज दोस्त: पैथोलॉजी में युवती को बेहोश कर किया दुष्कर्म, मोबाइल से खींचे फोटो, बोला- चुप रहोगी तो ठीक रहेगा

Fri, 08 Apr 2022 08:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक युवती के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने अपने दोस्त पर आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती से दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने युवती को अपनी पैथोलॉजी में बुलाया। कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर बेहोश कर शारीरिक संबंध बनाए। मोबाइल से फोटो खींच लिए। फोटो दिखाकर शादी का दबाव बनाया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा कि उसकी दोस्ती खंदौली क्षेत्र के युवक से थी। वह पैथोलॉजी पर काम करता है। 21 अक्तूबर 2021 को युवक ने उसे पैथोलॉजी पर बुलाया। कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा।

धमकी देकर बनाया शादी का दबाव 

आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर युवती ने विरोध किया। इस पर युवक शादी की कहने लगा। मगर, युवती ने थाने जाने की बात कही। युवक ने पैथोलॉजी का शटर बंद कर दिया। उससे कहा कि अश्लील फोटो बना लिए हैं। चुप नहीं रहोगी तो ठीक नहीं होगा। धमकाकर शादी का दबाव बनाया। 

पीड़िता ने आरोपी की बहन से शिकायत की। मगर, उसने भी शादी की बात कही। दहेज में 50 लाख रुपये लाने को कहा। घटना के संबंध में थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। विवेचना की जा रही है। मामला कई माह पुराना है। तहरीर अब दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें